- बिहार भाजपा किसान मोर्चा का दही - चूड़ा भोज 14 जनवरी को : मनोज कुमार सिंह
- मकर संक्रांति के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'कार्यकर्ता मिलन सह दही चूड़ा भोज' का आयोजन : मनोज कुमार सिंह
- मकर संक्रांति के शुभ मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में 14 जनवरी को दही - चूड़ा भोज
पटना, 12 जनवरी । भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में किसान मोर्चा के तत्वाधान में मकर संक्रांति के शुभ मौके पर 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से कार्यकर्ता मिलन सह दही - चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में आगामी 14 जनवरी 2025 को भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किसानों और कार्यकर्ताओं के सम्मान में दही -चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है।
इस भोज में शामिल होने के लिए सभी जिलों के कार्यकताओं को आमंत्रण भेजा गया है। इस भोज के आयोजन में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित भाजपा के सभी मंत्री, सांसद, विधायक एवं सभी विधानपरिषद के सदस्यों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा , सभी प्रकोष्ठों के सभी संयोजक सहित सभी पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं सभी कार्यकर्ताओं को भोज में शामिल होने की लिए निमंत्रित किया गया है।