Header Ads Widget

मनचले युवकों ने छात्रा के साथ किया छेड़खानी और मारपीट,मामले को रफा दफा करने के लिए छात्रा के पिता पर दिया जा रहा दबाव




  • मनचले युवकों ने छात्रा के साथ किया छेड़खानी और मारपीट                       
  • मनचले युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
  • मामले को रफा दफा करने के लिए छात्रा के पिता पर दिया जा रहा दबाव
  • मामला सफियासराय थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव का
  • गिरफ्तार मनचले युवकों को पुलिस ने ले देके छोड़ा                                                      
  • ग्रामीणों के विरोध के बाद फिर एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेर। मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में स्कूली छात्रा के साथ दो मनचले युवकों ने छेड़खानी एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मनचले युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। लेकिन सफियाबाद पुलिस के द्वारा ले देखे मामला को रफा दफा किए जाने की मामला प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस के प्रति दिखने लगा है। घटना के बारे में छात्रा के पिता मजदूर जितेंद्र मंडल ने बताया कि गौरीपुर गंगटी तालाब समीप रहने वाले दो मनचले एवं अपराधी किस्म के दो युवक द्वारा बार-बार मेरी बेटी के साथ स्कूल आने जाने के दौरान छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। 

ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆


सोमवार को मेरी पुत्री स्कूल से घर आ रही थी,तो रास्ते में दोनों मनचले युवक ने पुत्री को रोक कर छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो दोनों युवक ने मिलकर मारपीट करने लगा। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो किसी तरह जानकारी मुझे मिली और घटनास्थल पर पहुंचा तो दोनों मनचले युवक मेरे साथ भी गाली गलौज मारपीट पर उतारू हो गया। इसकी जानकारी सफियासराय थाना पुलिस को मोबाइल पर दी तो मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों मनचले को पकड़कर अपने साथ ले गई पर रास्ते में ही दोनों मनचले को पुलिस ने लेनदेन कर छोड़ दिया। 

मनचली युवक को छोड़ने की जानकारी हम लोगों को हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर हम लोगों ने थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष से जब यह बात पूछा कि दोनों मनचले को क्यों छोड़ा गया। इस पर थाना पुलिस जो हम लोगों के साथ गलत व्यवहार करने लगा। आखिरकार हम लोगों ने जब एसपी साहब से शिकायत करने के लिए मुंगेर जाने लगे तो यह देखकर थानाध्यक्ष ने दोनों मनचले को दोबारा पकड़ने को लेकर उनके गांव पहुंचे। गांव में पुलिस को दोबारा देख कर एक मनचले तो फरार हो गए पर दूसरा पकड़ा गए। 

इधर छेड़खानी की घटना को लेकर मजदूर पिता ने थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाया। शिकायत करवाने के बाद थाना पुलिस सहित गांव के मुखिया के द्वारा केश नहीं करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। इधर घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी हो कि गौरीपुर गंगटी तालाब समीप अपराधी तत्व एवं मनचले लोगों का जाम वाला लगता है, जो हमेशा अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में रहता है। इधर घटना को लेकर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि छेड़खानी मामले को लेकर दिए गए आवेदन पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।