पटना, 6 सितम्बर :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव जी अपनी आभार यात्रा में लालटेन छाप हरा गमछा अपने समर्थकों को शरीर पर रखने से माना कर रहे हैं। क्योंकि वें उस लालटेन छाप हरे गमछे को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव जी के जंगलराज वाले शासनकाल के भ्रष्टाचार का नरसंहारों, अपहरण उद्योग और अपराधियों का प्रतीक समझ रहे हैं।
इसीलिए वें अपने आभार यात्रा से लालटेन छाप हरे गमछे पर पाबंदी लगाकर जनता का ध्यान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जंगलराज वाले शासनकाल से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। और जनता को टोपी पहनाकर दिगभ्रमित करने के चक्कर में हैं लेकिन बिहार की जनता अब टोपी पहनने वाली नहीं हैं। बल्कि राजद को टोपी पहनाने वाली हैं और राजद को परमानेंट विदाई का मार्ग प्रशस्त करने वालीं हैं।
श्री अरविन्द ने कहा कि बिहार की जनता सब जानती है की कैसे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना पूरा सार्वजनिक जीवन केवल अपने परिवार के लोगों को राजनीति में स्थापित करने एवं अपनी राजनीतिक आर्थिक स्वार्थ को साधने में लगा दी।