Header Ads Widget

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे लखीसराय




लखीसराय से सरफ़राज़ आलम की रिपोर्ट

लखीसराय। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे।इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री के 113 वीं एपिसोड मन की बात को सुना। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही सदस्यता अभियान कार्यशाला की बैठक में भी भाग लिया। 

ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆


जनसंवाद कल्याण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके से ही समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया।वहीं पत्रकारों से बातचीत मे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद अपराधियों को विधान परिषद, विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचाने का काम करते हैं और दूसरे पर बोलते हैं। एनडीए सरकार में अपराधियों पर लगातार कारवाई जारी है। उन्होंने कहा एनडीए सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के विरूद्ध लगातार लड़ा है। आरजेडी के कारण बिहार में लोग निवेश नहीं करते थे। लेकिन अब धीरे-धीरे लोग बिहार के बदलते परिवेश के बाद निवेशक बिहार पहुंच रहे हैं।

*बाइट- विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री बिहार।*