पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार
पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के राजस्व गांव तोरणी में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम तोरणी के किसानों ने भाग लिया, चौपाल के माध्यम से किसान भाईयों को खेती से सम्बंधित बहुत सारे जानकारी दी गई, खासकर किसान भाईयों को कम खर्च में ज्यादा उपज करने का तकनीक एवं फसलों में लगने वाले गंभीर बिमारियों से बचने का दावा के बारे में और खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने को बताया।
पंचायत कॉर्डिनेटर अरुण कुमार सिंह बताया कि जैविक खाद पौधों को पोषक तत्व प्रदान करते हैं और साथ ही स्वस्थ मिट्टी भी बनाते हैं। इन्हें एक हरित विकल्प माना जाता है। वहीं पंचायत के कृषि सलाहकार कृष्ण रंजन ने भी खेती से जुड़े तमाम चीजों से लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में किसान भाईयों को बताया, वही इस चौपाल में उपस्थित किसान राजेश कुमार, दीनानाथ सिंह,नंदजी सिंह,बचन सिंह, संजय बिन्द, सकलू सिंह, सत्येन्द्र सिंह, रामजीत कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह नंदकिशोर मिस्त्री,दारा दास इत्यादि बहुत से किसान भाई उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.