धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के निरसा चौक एनएच-2 पर शनिवार की दोपहर मारुति स्विफ्ट कार (डब्ल्यूबी 44डी 2899) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. इसमें राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना (55 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि उनकी धर्मपत्नी सरिता तिवारी (51 वर्ष) घायल हो गयीं. एसएनएमएमसीएच में इनका इलाज चल रहा है. ये बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहन-बहनोई बताए जा रहे हैं.
हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश की मौत हो गई। वहीं बहन सरिता तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान पंकज के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे।
कार के उड़ गए परखच्चे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निरसा बाजार चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया।
हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई। वहीं, बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
चिराग पासवान ने जताया दुख
लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के नेता चिराग पासवान ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।"
मीडिया रिपोर्ट्स यह भी बता रही है कि पंकज त्रिपाठी को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके धनबाद पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ बहन की देखभाल के लिए वहां जाएंगे।