पटना, 18 मार्च 2024 - संपूर्ण क्रान्ति राष्ट्रीय मंच (अखिल भारतीय) के बिहार राज्य इकाई द्वारा जे.पी. आन्दोलन जो मार्च1974 को छात्र युवा संगठनों द्वारा मँहगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और एक समान राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर शुरू किया गया था, उसके 50 वर्ष बीत जाने पर “स्वर्ण जयंती समारोह" का समापन आज गाँधी मैदान, पटना के जे.पी. गोलम्बर परिसर में मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में उस आन्दोलन में जो 1975 के आपातकाल की समाप्ति यानी 1977 तक चला के शहीदों के प्रति पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा 18 मार्च 1974 से 2024 तक के लोकतंत्र रक्षक व व्यवस्था परिवर्तन के दिवंगत सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए संकल्प लिया गया कि आपने व्यवस्था परिवर्तन के लिए जे.पी. के आह्वान पर संपूर्ण क्रान्ति तथा आपातकाल में संविधान व लोकतंत्र के रक्षार्थ जो कुर्बानियां दी हैं, उसकी लौ को बुझने नहीं देंगे।
ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆
इसके उपरान्त अपराह्न 12:30 बजे से आई.एम.ए. सभाकक्ष में 1974 से 2024 के बीच "व्यवस्था परिवर्तन आन्दोलन का प्रभाव" पर विमर्श किया गया जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश संपूर्ण क्रान्ति राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक सह राष्ट्रीय मंच कोर समिति पूर्वी व उत्तरी भारत के संगठन प्रभारी डा. रमाशंकर सिंह (लोकतंत्र सेनानी) तथा अध्यक्षता व सम्बोधन राष्ट्रीय संयोजक श्री राम प्रवेश सिंह (जे.पी.सेनानी) ने किया, इसके पूर्व बिहार प्रदेश इकाई के आयोजन सह स्वागत समिति, संपूर्ण क्रान्ति राष्ट्रीय मंच से प्रदेश महासचिव देव नारायण झा, ब्रजकिशोर दूबे, रामवरण कुशवाहा, कोषाध्यक्ष- सिद्धनाय पाण्डेय, प्रवक्ता प्रभुदत्त भारती, संगठन मंत्री- जैनेन्द्र कुमार सिंह, जवाहर लाल सिंह वगैरह सहित उपस्थित पदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों ने माला पहनाकर एवं चादर पोशी कर देश से आये हुए सभी प्रदेश के साथियों का स्वागत किया और रंग गुलाल लगाकर होली महोत्सव भी मनाया गया।