फारबिसगंज (अररिया). कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के द्वारा स्थानीय सार्वजनिक रेणु पुस्तकालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री स्वतन्त्रता सेनानी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर 36 वां पुण्यतिथि मनाई गई।
कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के संयोजक मुन्ना ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि किशोर राय ने किया जबकि मुख्यातिथि अखिल भारतीय साहू वस्य महासभा कमिटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शंकर प्रसाद साह उपस्थित थे।
इस मौके पर वार्ड पार्षद रॉकी उर्फ नन्दं ठाकुर, गणेश प्रसाद गुप्ता वार्ड पार्षद, पवन ठाकुर, गौतम परिहार, ई. सावन सागर ओबीसी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव, केदार ठाकुर, रूपेश ठाकुर, शम्भू दास, रामनाथ गुप्ता, मो.इकबाल, विट्टू ऋषिदेव आदि सभी ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया, और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्हें यू ही गुदरी के लाल या जननायक नहीं कहा गया था। उनका जीवन सदैव सादगी से भड़ा पड़ा था। स्वर्गीय कर्पूरी जी को जब भी मौका मिला उन्होंने गरीब गुरुओ के लिये ही काम किये उनका दरबाजा सभी के लिये खुला रहा चाहे वे किसी वर्ग धर्म से सम्बंध रखने वाले लोग रहे हो। वे इतना बड़ा नेता होकर भी सादगी से जीवन जिये, उनके कर्म और सेवा के कारण ही भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आज हम सबो को उनके उद्देश्य और आदर्शो को अमल करना चाहिए और उनके बताये मार्ग पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.