न्यूज़ डेस्क। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज के दौरान कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि इस ठंड में भी हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं।
हम लोगों ने सब लोगों का स्वागत किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रीमंडल के सभी लोग आए हैं उनका भी स्वागत किया गया। खुशियां बांटी जाती अच्छा लगता है। वहीं तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में खटपट के सवाल पर कहा कि सब बेकार की बातें हैं। बार-बार यह बातें सामने आ जाती हैं। ऐसे में बार-बार हम सफाई क्यों दें? जो बात धरातल पर उतर नहीं रही, उसके बारे में सफाई क्या देना।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से महागठबंधन बना है तब से भारतीय जनता पार्टी परेशान है जिस तरीके से नौकरियां मिल रही है, जातीय गणना की गई, सभी का मानदेय बढ़ा दिया गया। बिहार में इन्वेस्ट होना शुरू हो गया है। उन लोगों में डर है. कोई कुछ कैसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि क्या आपको पता है कि सीट बंटवारा हुआ है कि नहीं हुआ. आपको क्या पता है। क्या पता है सीट बंटवारा बिहार में हो गया हो।