भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा उत्तर प्रदेश लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम (क्षेत्रीय बैठक कार्यक्रम) में महिला मोर्चा, बिहार की पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ज़ी के नेतृत्व में हिस्सा लिया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति पांडेया ज़ी,उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष आदरणीय गीता शाक्या जी एंव अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश के लोगों के लिए चलाए जा रहे अलग - अलग जन कल्याणकारी योजनाओं के देश भर के प्रभारी संचालित कार्यक्रम में शामिल हुई।
राष्ट्रीय महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित इस क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला मोर्चा, बिहार प्रदेश की पदाधिकारियों जिसमें महामंत्री सोभा सिंह,मीना झा, भारती सुमन,उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल,अंजनी निषाद , मंत्री सीमा पांडे ,शशि श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी वसुधा सीमा सिंह, मुख्यालय प्रभारी चिंता ओझा और आईटी इंचार्ज गुड़िया तिवारी शामिल हुई।