पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार
डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाव के लिए बहुत जरूरी है कि आप स्वस्थ रहें और नियमित रूप से स्क्रीनिंग टेस्ट करवाएं। डायबिटीज के मुख्य लक्षण पुरूषों और महिलाओं में विभिन्न होते हैं और महिलाओं में इन लक्षणों को आसानी से पहचाना मुश्किल हो जाता है।
डायबिटीज का रोग, जो आजकल खाने-पीने की गलत आदतों एवं बिगड़े लाइफ स्टाइल के कारण बहुत आम हो गया है। वर्तमान समय में ये लक्षण किसी भी उम्र में दिख सकते हैं। साथ ही यह रोग हमारे देश में पुरूषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाया जाता हैं। इसलिए डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाव के लिए बहुत जरूरी है कि आप स्वस्थ रहें और नियमित रूप से स्क्रीनिंग टेस्ट करवाएं। डायबिटीज के मुख्य लक्षण पुरूषों और महिलाओं में विभिन्न होते हैं और महिलाओं में इन लक्षणों को आसानी से पहचाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, यदि आप इन लक्षणों को ध्यान से देखें, तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं महिलाओं में डायबिटीज के 6 मुख्य लक्षण:
1.मूड स्विंगः
महिलाओं में मूड स्विंग होने के कारण काफी सारे हो सकते हैं, परंतु जिन महिलाओं को लगातार इस समस्या का सामना करना पड़ता है, उनको डायबिटीस की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए , समय रहते ही डॅाक्टर से परामर्शकर लेना चाहिए।
2.मुंह में सफेद घाव की समस्या का होनाः
आजकल महिलाओं के मुंह में बार-बार सफेद घाव होने की समस्या होती रहती हैं। यह समस्या भी महिलाओं में होने वाले डायबिटीज का एक लक्षण हो सकती है। इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं के मुंह से डायबिटीज होने पर सफेद रंग का पर्दांथ डिस्चार्ज भी होता है।
3.बहुत अधिक प्यास लगना:
डायबिटीज में, आपको बहुत अधिक प्यास लग सकती है। यदि आपको बार-बार पानी पिने की अनुभूति होती है, तो यह भी डायबिटीज होने का संकेत देता है।
4.बिना कारण वजन कम होना:
जब शरीर को इंसुलिन का उत्पादन करने में कठिनाई होती है तो वजन कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा प्रतीत होता है कि आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो आपको डाक्टर से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।
5.घाव या जोड़ों में समस्याएं:
डायबिटीज के मामलों में, जोड़ों में दर्द की समस्या आम है, साथ घावों को ठीक नहीं होने की समस्या हो सकती है।
6. कमजोर दृष्टि की समस्या :
डायबिटीज के मामलों में, दृष्टि कमजोर हो सकती है ,आँखों में धुँधलापन, आँखों के आगे अँधेरा छा जाना, दूर का कम दिखाई देना जैसी समस्या होने लगती है। इसके अलावा अगर लंबे समय तक अगर डायबिटीज का इलाज नहीं कराया जाए, तो आँखो की रोशनी पूरा तरह जा सकती है।
डॉ प्राची सूद
चिकित्सा लेखक
सहायक प्रोफेसर
एस• डी• बी • आई • टी, देहरादून