पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार
पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महुआरी गांव में जिला प्रशासन पटना की ओर से शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुभारम्भ क्षेत्रीय कलाकारों के जागरूकता गीतों के द्वारा किया गया। मौके पर शिक्षा विभाग के डीपीओ राजकिशोर कमल ने शिक्षा विभाग के द्वारा छात्रों को दी जा रही छात्रवृति, पोशाक व साइकिल योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगो को बताया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पालीगंज पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बिपिन कुमार ने बताया की सरकारी अस्पताल में इलाज, दवा व जांच जैसी सारी सुविधाएं निशुल्क है। यदि कोई पैसा मांगे तो अविलम्ब शिकायत करें। वैसे ब्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाई कर जेल भेजी जाएगी। अभी इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओ के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध है।
सामाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक प्रभाकर ने बिधवा, बृद्ध व दिव्यांग पेंशनों, मृत्यु के पश्चात कवीर अंत्येष्टि योजना व पारिवारिक लाभ योजना, दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल योजना के बारे में विस्तार से बताया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजदेव ने आकस्मिक फसल योजना, बागवानी मिशन, किसान सम्मान निधि योजना व जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विस्तार से जानकारी दिया। उद्द्योग बिभाग से आये अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री उद्धमि योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला समाज कल्याण बिभाग पदाधिकारी कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वही जीविका दीदियों ने मंच से सरकारी एनजीओ जीविका के बारे में विस्तार से बताते हुए बताई की जीविका के माध्यम से महिलाओं को काफी सुविधाएं प्राप्त हुई है। वही जीविका दीदी ममता देवी ने बताई की ससुराल जाने के बाद महिलाओ को उनके पति या ससुर के नाम से पहचाना जाता था। वही अब जीविका ससुराल में भी खुद की पहचान देती है। वही पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया की 112 नम्बर की गश्ती दल, व शराबबंदी कानून से बहुत राहत महसूस हो रही है। साथ ही महिला पुलिस की हर थाने में नियुक्ति की जाने से महिलाओं से सम्बंधित मामलो को निपटने में पुलिस को काफी सहयोग प्राप्त हुई है।
वही साइबर क्राइम से सम्बंधित समस्याओ की समाधान के लिए भी हेल्प लाइन सेंटर की स्थापना की गयी है। वही मौके पर मौजूद पटना विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओ के बारे में जानकारी प्राप्त करना व उसके समाधान के लिए उपाय करना है। वही उन्होंने अंतरजातीय विवाह के पश्चात सहयोग राशि व बच्चियों के जन्म से लेकर युवावस्था व बृद्धावस्था तक विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में बताया। इसके साथ ही पुरुषो व महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही सभी प्रकार की सरकारी योजनाओ व स्वच्छता मिशन के बारे में जानकारी दिया।
मौके पर दहिया पंचायत के ग्रामीणों ने दहिया पंचायत को ख़िरीमोड थाने से पियरपुरा थाना में नही भेजने का मांग किया। वही पूर्व मुखिया बिनोद कुमार ने समदा गांव के पास पुनपुन नदी में पुल निर्माण कराने व पूर्व मुखिया संजय यादव ने किसानों की सिंचाई हेतु टोला बिगहा के पास लोआई नदी में बने शुलिस गेट को रिपेरिंग कच्ची आहर को पक्कीकरण कराने की मांग किया। साथ ही गौसगंज स्थित कब्रिस्तान के पास लोआई नदी से सड़क की कटाव को बचाने के लिए पक्की दीवार का निर्माण किया गया। साथ ही पत्रकार वेद प्रकाश ने पूर्व की घटना को हवाला देते हुए बताया कि अगले विधानसभा चुनाव के दौरान दक्षिणी पालीगंज इलाके में स्थित निरखपुर व सिद्धिपूर के ग्रामीणों ने पालीगंज से किंजर भाया निरखपुर गौसगंज सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया था। लेकिन उस समय बीडीओ द्वारा एक महिला से जबरन वोट कराई गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को बंधक बनाया था। इतना होने के बावजूद भी आजतक सड़क का निर्माण नही कराया गया। जबकि उस सड़क की अपनी निजी जमीन है। साथ ही छात्रा काजल कुमारी ने विद्यालयों में शिक्षको की कमी को दूर कराने की मांग किया है। मौके पर विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने सभी समस्यायों को निदान कराने की आश्वासन लोगो को दिया है।
मौके पर पालीगंज एसडीओ जयचन्द्र यादव, बीडीओ संजीव कुमार, शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती पांडेय, मुखिया रिंकू देवी, प्रमुख अनिशा कुमारी, मुखिया पति अश्विनी कुमार पत्रकार पंकज कुमार, नीतीश कुमार, राजेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य हजारो लोग मौजूद थे।