Header Ads Widget

पोखरेश्वर नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष बुद्धदेव यादव का 80 वर्ष की उम्र में निधन, शोक


पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार 

बिक्रम :- प्रखंड क्षेत्र के पैनापुर स्थित पोखरेश्वर नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष स्थानीय गांव निवासी बुद्धदेव यादव की 80 वर्ष की उम्र में बुधवार की देर रात निधन हो गया | उनके निधन को मंदिर समिति के सदस्यों अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है | उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पटना के दीघा घाट पर किया गया | बुद्धदेव यादव बड़े ही साहसी थे जिन्होंने अपने जीवन काल में कई चुनौतियों का सामना कर लोगों में आत्मविश्वासी होने का संदेश देते रहे | 

उनके निधन पर अधिवक्ता रामनाथ सिंह, राजकुमार यादव, छोटू यादव पूर्व सैनिक अनिल सिन्ह, सुनील कुमार सिंह, पिंटू, धनु, अमरेश, त्रिभुवन, गोपाल विद्यार्थी, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार, भाजपा बिक्रम अध्यक्ष तेज नारायण शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, आईपीएस विकास वैभव, आईपीएस मिथिलेश कुमार, मधुकर झा, प्राचार्य मनोज कुमार यादव, भाजपा राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर, भाजपा नेता दीपक ठाकुर, एम्स पटना के गैसट्रॉ हेड डॉ रमेश व आरके पांडे समेत कई अन्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है |