Header Ads Widget

नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरीं, 5 की मौत 60 से ज्यादा पैसेंजर जख्मी, राहत व बचाव कार्य जारी




न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के आनंद विहार से चलकर कामख्या तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। रेलवे अधिकारी और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हैं।


ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 

दानापुर के रघुनाथ मंडल में हादसा

बिहार के दानापुर रेलवे मंडल के रघुनाथ रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा रात करीब पौने 10 बजे हुआ है। बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियां पलटने की दुखद सूचना मिली है। घटना के बाद आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, बक्सर और भोजपुर जिले के अधिकारियों से बात कर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों और घायलों के उपचार और राहत कार्यों में जुटी है।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना

  • फंसे हुए यात्रियों को निकालने नें स्थानीय लोगों मदद कर रहे हैं।
  • पटरी से उतरी ज्यादातर बोगियां एयरकंडीशन क्लास की हैं।
  • लोग जब सोने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हुआ है।
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने दुर्घटना राहत यान मौके पर रवाना कर दिया है।
  • रेल अधिकारी ने 20 यात्रियों के घायल होने की प्राथमिक सूचना दी है।
  • रात 9.35 बजे यह हादसा हुआ है। ट्रेन दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी।
  • रेलवे अधिकरियों ने रात 12 बताया कि किसी पैसेंजर की मृत्यु नहीं हुई है।
  • ट्रेन के बेपटरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना में रात 12.30 बजे तक 5 लोगों की मौत की सूचना है।
  • रिपोर्ट्स में 60 से ज्यादा पैसेंजर्स के घायल होने की सूचना है।
  • रात करीब 1 बजे तक बक्सर के डीएम ने 4 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने कहा कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

  • हेल्पलाइन नंबर PNBE - 9771449971
  • DNR - 8905697493
  • ARA - 8306182542
  • COML CNL - 7759070004
  • हेल्पलाइन नंबर प्रयागराज 0532-2408128 0532-2407353 0532-2408149
  • फतेहपुर 05180-222026 05180-222025 05180-222436
  • कानपुर 0512-2323016 0512-2323018 0512-2323015
  • इटावा 7525001249
  • टू्ंडला 05612-220338 05612-220339 05612-220337
  • अलीगढ़ 0571-2409348