Header Ads Widget

महिला की पार्टी संगठन में भागीदारी जरूरी रितु जायसवाल




अररिया । बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रितू जायसवाल गुरुवार को अररिया पहुंची .यहां उन्होंने राजद जिला कार्यालय में महिला राजद की पदाधिकारी और नेताओं से रू ब रू होकर पार्टी संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की.राजद महिला सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्शी परवीन उर्फ लवली नवाब ने किया!इस मौके पर सभी नौ प्रखंड से नव मनोनित महिला प्रखंड का बारी बारी से प्रदेश अध्यक्ष से परिचय कराया .मौके पर पार्टी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श किया .इस मौके पर मुख्य अतिथि राजद की प्रदेश महिला अध्यक्ष रीतू जायसवाल ने कहा की आधी आबादी महिलाओं की है ऐसे में उनकी भागीदारी राजनीति में जरूरी है उन्होंने अपने संबोधन में कहा की पार्टी संगठन को मजबूती को लेकर बिहार का दौड़ा कर रही है.उन्होंने कहा महिला को सम्मान मिले उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो इस दिशा में राजद काम कर रही है उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने हमेशा महिला के साथ छलावा किया है ,उन्होंने कहा की महिला आरक्षण बिल पास कर केंद्र सरकार ने महिलाओं को लॉलीपॉप देने का काम किया है।

हालांकि उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास होने पर खुशी जाहिर की ,चलो इसी बहाने महिलाओं का कुछ तो भला हो जाएगा लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार की नियत पर शक जाहिर किया.रीतू जायसवाल ने कहा अगले वर्ष वर्ष होने वाले लोक सभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार की विदाई तय है.इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष मनीष यादव ,वरीय उपाध्यक्ष हाजी सरवर आलम ,सत्रुघन मंडल जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू ,मो नसीम,सुशील विश्वास के अलावा सभी प्रखंड की महिला राजद अध्यक्षा फूलकुमारी देवी “,फूलों दास ,सोनी खातून ,पिंकी जायसवाल ,मंजू देवी ,अजमेरी खातून ,संजय देवी ,राजकुमारी देवी ,विमला देवी और कार्यकर्ता मौजूद थी।