Header Ads Widget

अररिया विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन




अररिया,

Son of Simanchal Gyan Mishra 

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय अररिया में आयोजित किया गया। जिसमें मेरा माटी मेरा देश के विभिन्न प्रकार एवं विभिन्न चरणों के कार्यक्रम कि यथा हर घर से माटी लेना उसे अमृत कलश में रखकर तिरंगा झंडा के साथ पंचप्रण लेते हुए भारत माता की जयकारा लगाते हुए उसे गांव से प्रखंड से जिला होते हुए प्रदेश तक पहुँचाने की व्यवस्था जिसे अंत में राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर जाने की चर्चा की गई। एवं स्वतंत्रता सेनानी शहीदों की सिलापट लगाने हर गांव में अमृत वाटिका में 75 पेड़ लगाने विभिन्न कार्यक्रमों विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वोटर चेतना अभियान के तहत BLA 2 की नियुक्ति नव मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने हेतु जागरूक करने मृत एवं फर्जी वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाने जैसे विभिन्न चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। एवं साथ हीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यपाल के 100वीं जयंती आगामी 5 अक्टूबर को पटना में मनाई जाएगी उस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 



बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। एवं मंच संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव ने किया। बैठक में उपस्थिति लोकसभा विस्तारक पारस नाथ, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश राज,भाजपा जिला कार्यालय मंत्री नीरज झा,गंगा ऋषिदेव,मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, लाल झा,संजय मंडल विकास भगत,पूनम यादव, कविता देवी, राधा देवी, शशांत मिश्रा, सुन्दम पासवान, सतीश कुमार राय, राज भुवन यादव, सूरज भान ऋषिदेव, दिलीप मंडल, अंगद सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।