Header Ads Widget

बिहार में अपराधियों को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा दे रही है महागठबंधन सरकार !! आदित्य नारायण झा भाजपा जिला अध्यक्ष अररिया



अररिया।

SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA

बिहार में अपराधियों को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा दे रही है महागठबंधन सरकार जिस कारण  माफिया,अपराधी खुलेआम बेख़ौफ सड़क पर  घूम रहे है और कुर्सी कुमार की सरकार चैन से सो रही है। उक्त बातें, अररिया  भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्यनारायण झा , नगर अध्यक्ष संजय अकेला भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दिवमूर्ति, के साथ राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा अररिया जिला अध्यक्ष आकाश राज के अगुवाई में अररिया नगर  में अभियान की शुरुआत करते हुए कही।




साथ ही कहा की बीते 11 महीने के कार्यकाल में महाठगबंधन सरकार    पहली कलम से 10 लाख सरकारी नोकरी मांगने के सवाल पर वाले बेरोजगार छात्र युवाओं लाठी चार्ज  तुष्टिकरण के नीति पर चलकर सनातन आस्था के साथ खिलवाड़, मंदिरों में तोड़ फोड़ हत्या फिरौती डकैती  बलात्कार  दलित बहनों को नंगा करने  सत्ताधारी दलों द्वारा दलित भाइयों की पिटाई बिजली मांगने पर गोली मारने , चंपारण में दलित बच्ची का अपहरण नरपतगंज में पति के सामने पत्नी के साथ दुराचार जैसे अनेकों  जघन्य अपराध से बिहार की मानवता शर्मसार करने का कार्य कर रही है।जिसका बिहार की जनता  माकूल जबाब देकर इंसाफ करेगी। 




इस दौरान पटना लाठीचार्ज पर फ़ोटो प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए ,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्यनारायण झा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश राज जिला महामंत्री दीपक मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुमित ठाकुर, आदि ने कहा कि बिहार के जंगलराज में चहुँ और अत्याचार और अराजकता बोलबाला है। अन्याय अत्याचार के खिलाफ जो भी आवज बुलंद करेगा लठबंधन सरकार उसकी आवज सख्ती से कुचलने का कार्य कर रही है।भाजपा व भाजयुमो नेताओं ने कहा कि विगत 13 जुलाई नीतीश सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गयी सांसद विधायक कार्यकर्ताओं के सिर पर प्रहार किया गया अपने हैवानियत का परिचय देते है महिला कार्यकर्ताओं को बेरहमी पिटाई की गई । 




उन्होंने भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 9 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान से जिला के 1लाख छात्र युवा एवं नागरिकों का हस्ताक्षर के माध्यम से उनका समर्थन जुटाए और आने वाले लोकसभा चुनाव एवं 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस जन विरोधी लाठी गोली की  सरकार को सत्ता से बेदखल कर बिहार  में भाजपा सरकार बनाने हेतु संकल्पित हो। इस मौके पर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम जन मौजूद थे।




 हस्ताक्षर अभियान के इसी कार्यक्रम के तहत आज अररिया नगर युवा मोर्चा की बैठक काली मंदिर अररिया में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आनंद मोहन की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला, महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, मंत्री रंजन वर्मा,युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अमन कुमार, सतीश कुमार, अभिषेक कुमार , विशाल शाह, महामंत्री रोशन दुबे, जिला महिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी पूजा आनंदा तथा अनेक युवा कार्यकर्ता शामिल थे।