Header Ads Widget

दीदीजी फाउंडेशन ने 21 परिवार के बीच किया तिरपाल का वितरण


Didi jee foundation Patna

पटना, 14 अगस्त सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 21 परिवार के लोगों को तिरपाल का वितरण किया।

  दीदीजी फाउडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने कुरथौल पंचायत के चमरटोली,कानूटोला, यादव टोला, बहरी टोला, बढ़ई टोला, लालगंज, सेहल पालीगंज में 21 परिवार के बीच तिरपाल का वितरण किया। 


Didi jee foundation Patna

     डा. नम्रता आनंद ने बताया कि बरसात के समय लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फूस से बनी झोपड़िया बरसात का पानी चूने के कारण रहने की स्थिति में नही है। यह पूरी तरह ख्याल रखा गया है कि बुर्जग, महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों वाले घरों को चिह्नित कर तिरपाल का वितरण किया जाये। 


Didi jee foundation Patna

    उन्होंने कहा कि गरीबी में जीवन बसर करने वाले परिवारों के कष्ट को दूर करना ही हमारा परम कर्तव्य है। मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा।


Didi jee foundation Patna

   दीदीजी फाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक हित के इन कार्यों में अपनी भागीदारी करता रहता है और आगे भी मानव सेवा के इन कार्यों में अग्रणी रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदू प्रिंस, रंजीत ठाकुर, मनीषा कुमारी,शाकुंतला देवी, निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।


Didi jee foundation Patna