Header Ads Widget

बिहार के अररिया में 17 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया


SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA :

फारबिसगंज:- बिहार के अररिया में 17 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। नरपतगंज के गैंगरेप का मामला शांत भी नहीं हुआ कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में स्थित पाठ खेत में एक लड़की के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडिता की माँ के आवेदन पर पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

पीडिता की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम बगल में मोहर्रम का खेल चल रहा था। वही उसकी बेटी थी। जहां से वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद बगल के पाठ के खेत में वह बेटी को नग्न अवस्था में देखी। वहीं पर दो युवक लड़का भागने लगा। हल्ला करने पर अगल-बगल के लोग एवं गांव वालों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। फिर दोनों को फारबिसगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

पकड़े गए युवकों में मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद बशीर व मोहम्मद मुख्तार पिता खुर्शीद नरपतगंज थाना के पथराहा पंचायत के मोती टप्पू वार्ड संख्या 14 के निवासी बताया जा रहा है। इस संबंध में फारबिसगंज थाना अध्यक्ष मोहम्मद अफताव ने बताया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।