Header Ads Widget

कुर्जी के निकट अपराधियों ने नीलेश मुखिया को मारी गोली, अस्पताल में स्तिथि नाज़ुक।


फ़ाइल फोटो 

न्यूज़ डेस्क। राजधानी पटना में दिनदहाड़े कुर्जी के पूर्व मुखिया और कारोबारी नीलेश यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बाइक सवार बदमाशों ने पांच गोलि‍यां चलाई, जिसमें दो गोली नीलेश को लगी है।

कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोली के शिकार नीलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। शीतल पेय के बड़े वितरक और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े नीलेश का राजनीतिक संबंध भारतीय जनता पार्टी से है। पत्नी सुचित्रा सिंह नगर निगम में वार्ड पार्षद है।

फिलहाल घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है वही नीलेश मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की बात कही जा रही है। वहीं नीलेष को गोली लगने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के बाहर जुटने लगे है। मौके पर पिस्टल के पांच खोखा मिला है। बताया गया कि दो गोली बांह और कंधे पर लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही कुर्जी मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल को घेर लिया। यातायात ठप हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराया है।