Header Ads Widget

पटना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस पटना रांची जाने वालों को होगी आसानी, देंखे वीडियो।



न्यूज़ डेस्क। पटना से रांची जाने-आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। चेन्नई से सीधे पटना जंक्शन पर वंदे भारत एक्स्प्रेस की रेलगाड़ी पहुंच गई है।

वंदे भारत एक्स्प्रेस की आठ कोच चेन्नई से मंगलवार शाम को पटना पहुंची है। यह ट्रेन बक्सर से होते हुए कुछ मिनट के लिए आरा में रुकी। ट्रेन को देख लोग इतने उत्साहित थे कि कोई इसे छूकर तो कुछ लोग साथ में सेल्फी लेते दिखे।

6 घंटे में पूरा होगा सफर

वंदे भारत ट्रेन नीले और उजले रंग में है। इसका इंजन भी अन्य ट्रेनों से अलग है। इस ट्रेन में चालक केबिन में भी एयर कंडीशनिंग लगी हुई है। ट्रेन की सभी सीटें सीटर हैं, एक ओर तीन सीटें हैं और दूसरी ओर दो सीटें हैं।

कुल 8 बोगी हैं और इनमें 550 सीटें हैं। यह आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार की ट्रेन पटना-रांची मार्ग पर केवल पांच स्टेशनों पर ही रुकेगी और इसका सफर 6 घंटे में पूरा होगा।

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रायल के पश्चात, उद्घाटन आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुआ हैं बताया जा रहा है कि जल्दी ही घोषित की जाएगी।

इन स्टेशनों से गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे सूत्रों ने बताया कि पटना से रांची के बीच बनी नई रेल लाइन हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार सांकी, टाटी सिल्वे के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में पटना से रांची और रांची से पटना के बीच चलेगी।

रांची में होगा प्राइमरी मेंटेनेंस

मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का सेकेंडरी मेंटेनेंस होगा। इसका रांची में होना है।

राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स को इसके मेंटेनेंस के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। राजेंद्र नगर में इसके नए कोच के आने के बाद तकनीकी परीक्षण होगा।