SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
फारबीसगंज। फारबीसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मझुआ पंचायत में बीते 6 दिनो से लापता बच्चे का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
बताते चले कि पिपरा पंचायत निवासी कोल्हुआ बैधनाथपुर गांव के दिनेश मंडल के पुत्र पिछले दिनो मझुआ गांव में एक तिलक समारोह में आया हुआ था जहां रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद राहुल नही मीला तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट फारबिसगंज थाने में दर्ज करवाई थी।
स्थानीय लोगो के अनुसार गुरुवार की सुबह जब लोग अपने खेतों की ओर निकले तो महेशलाल विश्वास के बांस की झाड़ियों के पास से दुर्गंध महसूस हुई जब नजदीक जाकर देखने का प्रयास किया तो देखा की क्षत विछत अवस्था में एक बच्चे की लाश पड़ी हुई थी जिसका दोनो पांव कटा हुआ था सिर के बाल मुड़े हुए थे।
वही घटना के जानकारी मिलते है फारबिसगंज थाना से पुअनि मदन गोपाल दल बल के साथ छानबीन में जुट गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मझुवा मुखिया प्रतिनिधि कलानंद विश्वास, सरपंच पंकज सिंह, पूर्व मुखिया मनोज विश्वास, वार्ड 7 वार्ड सदस्य राकेश मण्डल, पूर्व प्रमुख अशोक विश्वास, पंचायत समिति सदस्य दिलीप मंडल,पिपरा पंचायत के मुखिया गणेश लाल मण्डल सहित हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद थे।
समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम में ले जाने की प्रक्रिया की जा रही थी।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.