मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के बेलाही गांव निवासी शाकाहारी गृहस्थ सह संत रामप्रीत महतो का निधन गुरुवार की शाम हो गया। वे 106 वर्ष के थे। लंबे जीवन काल के साथ हुए देहावसान के कारण उनका सात्विक जीवन चर्चा में है। सफल किसान के रूप में इनकी अच्छी पहचान थी। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रामविलक्षण महतो ने दी।
उनके निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, रामदेव महतो, राधेप्रसाद सिंह, हरिनारायण यादव, ठकू महतो, कपलेश्वर सिंह, बुचन महतो, वीरेश्वर यादव, राजकुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, रामकृष्ण सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।
लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।