अररिया (बिहार)
SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
जनसंख्या नियंत्रण पर विश्व में सबसे पहले नीति बनाने वाला भारत संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है। फिर भी कुछ तथाकथित दल व दल के लोग जनसँख्या नियंत्रण पर उचित कानून बनाने के समर्थन के बजाय वोट बैंक की राजनीति साधकर राष्ट्र हित की अनदेखी कर रहे है।
उक्त बातें जनसँख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अररिया जिला के नवमनोनित जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण सह संम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कही। जिला संयोजक योगेश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि देश के संसाधनों पर बोझ बढ़ाती जनसंख्या पर नियंत्रण हेतु सख्त कानून बनवाने के लिए फाउंडेशन कृतसंकल्पित है और इसे शीघ्र लागू कराने हेतु निरन्तर जन जागरूकता और आंदोलन चला रही है। उन्होंने आगामी 30 जून तक जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के समर्थन चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को तेज करने एवं 11जुलाई विश्व जनसँख्या दिवस पर देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले वृहत धरना प्रदर्शन की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवमनोनित प्रदेश महामंत्री राजीव झा उर्फ पप्पू झा प्रदेश सचिव सुबोध मोहन ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रमुख सुंकान्त आदर्श प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बुलबुल यादव, उमेश राणा, कुणाल प्रियदर्शी ,कोषाध्यक्ष मृणाल शेखर आदि अनेकों पदाधिकारियों को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में मौजूद फाउंडेशन के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में बताया कि सभी कार्यक्रमों की सफलता हेतु शीघ्र ही जिले के सभी प्रखंडो में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी दी।मौके पर अनेकों जेएसएफ कार्यकर्ता मौजूद थे।