ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆
- परशुराम जयंती के मौके पर शरबत का प्याऊ लगाकर भगवान परशुराम को याद किया गया
- जिला मुख्यालय में मनी परशुराम जयंती, पंडित अजय झा के घर लगा विप्र दिग्गजो का जमावड़ा
- वहीं जयंती के मौके पर जगदीश झा गुड्डू ने राहगीरों को पिलाया शरबत
अररिया
SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
जिला मुख्यालय अररिया में परशुराम जयंती काफी धूम धाम से मनाया गया। जहां सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश का गुड्डू के नेतृत्व में भगवान विष्णु के छठे अवतार शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम जी के जयंती उत्सव पर अररिया बस स्टैंड के प्रांगण में शरबत का प्याऊ लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। वही परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय झा के आवास पर जिले भर से परशुराम परिषद से जुड़े लोग पहुंचे। जहा भगवान परशुराम जी को दिग्गजो के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार झा गुड्डू , ज्ञान मिश्रा कुमार आलोक , शेखर झा , धीरज नयन प्रणव रोशन, मनीष झा, एसडीएम ग्रुप के मालिक संजय कुमार मिश्रा ,नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, भास्कर ठाकुर प्रकाश झा, सुष्मिता ठाकुर ,नीरज ठाकुर नीरज झा, चंदन कुमार, माथुर झा , सुमित कुमार यादव , मिथिलेश कुमार यादव , राजा मिश्रा आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित श्री अजय कुमार झा जी का सहयोग सरहनीय रहा । वहीं पंडित श्री झा के आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा,संवेदक सुनील झा ,भास्कर ठाकुर,तरुण झा,विकास झा ,प्रकाश झा,पंडित कुणाल प्रियदर्शी,महेंद्र दास,संजय झा,तपन तिवारी के साथ विप्र समुदाय के लोगों ने उपस्थित होकर जय परशुराम के नारे लगाए।