First Class g

फारबिसगंज प्राथमिक विद्यालय छूरछुरिया के शिक्षक पत्रकार रंजेश शिक्षा के क्षेत्र में जला रहे अलख कर रहे प्रेरित





SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA

अररिया - जिला स्तरीय निपुण टी.एल.एम. मेला का आयोजन नवनिर्मित खेल परिसर, अररिया में किया गया। प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया प्रखंड फारबिसगंज की तरफ से रंजेश कुमार एवं शिक्षिका फरहत बानो ने भाग लिया। इस जिला स्तरीय निपुण टी.एल.एम. मेला मे भाषा विषय में प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया के टी.एल.एम. को सर्वोत्तम टी.एल.एम. के रूप में चयन के साथ-साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किया गया और जिला में स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया फारबिसगंज अररिया की शिक्षिका फरहत बानो एवं शिक्षक रंजेश कुमार को जिला के पदाधिकारीगण के द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ