Header Ads Widget

तानेश्वर आज़ाद जन सम्मान समिति, पटना की प्रस्तुति बुद्धम शरनम् गच्छामी





कथासार

सत्ता की लोलुपता सिर्फ वर्तमान काल में ही नहीं बल्कि प्राचीन काल में भी मानव हृदय में विराजमान थी। इतिहास के पन्नों को अगर पलटा जाये तो यह विदित होगा, कि भगवान बुद्ध की प्रसिद्धि उनके चचेरे भाई देवदत्त को नागवार गुजरती थी और देवदत्त बुद्ध को उनके आश्रम से निष्काषित कर उनके अनुयायियों को अपने अधीन करना चाहता था। परन्तु यह संभव नहीं था। षड्यंत्र की संरचना कर देवदत्त, राजा विम्बसार के पुत्र अजातशत्रु को अपने कुचक्र जाल में फंसा कर विम्बसार को कैद करवा अजातशत्रु को राजा बननें को प्ररित करता है, फलस्वरूप विम्बसार को कारागार में डाल दिया जाता है। देवदत्त को फिर भी शांति नहीं मिलती है और राजा विम्बसार को मौत को प्राप्त न होता देख विम्बसार का भोजन बंद करवा देता है।




भूखा प्यासा विम्बसार फिर भी मौत से संघर्ष करता है। महारानी अपने शरीर पर पकवान भोजन का लेप लगा कारागार में जाती है। भूखा विम्बसार पत्नी के शरीर को चाट कर अपनी भूख शांत करता है और मृत्यु की घड़ियों को और आगे धकेल देता है।लेकिन देवदत्त, अजातशत्रु के आदेशानुसार कारागार में विम्बसार की हत्या करवा देता है। राजा अजातशत्रु को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। महामंत्री उन्हें पुत्र जन्म की बधाई देते हैं और उन दिनों कि याद दिलाते है जब विम्बसार भी इसी तरह प्रसन्न थें।




अजातशत्रु को पश्चाताप होता है और वह पिता की मृत्यु से व्यथित हो शांति की तलाश में बुद्ध की शरण में चला जाता है।

नाटक से पहले तानेश्वर आजाद रंग सम्मान 2023 राहुल कुमार रवि को सम्मानित किया गया।

मंच पर कलाकार

देवदत्त : कृष्ण मुरारी
बिम्बिसार : रवि मिश्रा
अजातशत्रु : सुधीर कमल
महामात्य : रवि बब्लू
रानी - प्रिया शर्मा
प्रहरी एक : रामेश्वर कुमार
प्रहरी दो :- विजय महतो
संदेशवाहक : हुकुमदेव यादव
नाई :- जय कपूर

मंच परे

संगीत : डॉक्टर किशोर सिन्हा
संगीत संचालन : हर्ष आजाद
प्रकाश संरचना : राहुल कुमार रवि
प्रॉपर्टी इंचार्ज : आयुष कुमार आजाद /राणा सिंह
वस्त्र विन्यास : शकुंतला कुमारी /विजय महतो
वेशभूषा : सरिता देवी /उदय कुमार
मंच निर्माण : श्याम बिहारी/ ध्रुव देवेश
तकनीकी सहायक : किशोर आनंद
स्टील फोटोग्राफी : मनन कुमार
प्रेक्षागृह प्रभारी : रमेश सिंह
उद्घोषक : कुमार संजय कांत
मंच संयोजक : नागेंद्र कुमार विकल
प्रस्तुति नियंत्रक : मिथिलेश सुमन
लेखक : सतीश कुमार मिश्र
*निर्देशक : रवि मिश्रा*

मीडिया प्रभारी
मनीष महिवाल
9304858403