Header Ads Widget

लदनियां की सिधपा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव ने 120 जरुरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण



मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के सिधपा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव के द्वारा गरीब, असहाय एवं विकलांगों के बीच मंगलवार को कम्बल का वितरण किया गया। 

 वितरण वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। मुखिया अरुण कुमार यादव ने बताया कि इस कपकपाती ठंड और अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए चिह्नित 120 से अधिक जरूरतमंद गरीब असहायों को कम्बल देकर उन्हें इस ठंड से बचाने का प्रयास किया गया है।

  मुखिया ने कहा आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी वे आमजनों का सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने गरीब असहायों को हर विकट स्थिति में हर संभव मदद करने का प्रयास किया है। आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ठंड में वस्त्र दान से बढ़ कर कोई दान नहीं होता है। इससे की लोगों की जीवन रक्षा हो पाती है।

   इस अवसर पर योगेंद्र प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, जयप्रकाश सिंह, आशा देवी, सुधीरा देवी, छेदी दास, रामसुंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, नीलम देवी, डोमनी देवी, परंबीर यादव,गणपति सहनी, सुरेंद्र सहनी, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वितरण वार्ड आवास सहायक व वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। मुखिया ने कहा कि ठंड में वस्त्र दान से बढ़ कर कोई दान नहीं होता है।