पटना, 10 दिसंबर भोजपुरी फ़िल्म उधोग के जाने माने अभिनेता- निर्देशक दीप श्रेष्ठ ने कहा कि भोजपुरी जगत के महान कलाकार स्व भिखारी ठाकुर की जयंती 18 दिसंबर को उन्हें सर्वोच्चा सम्मान दिया जाना चाहिये।
दीप श्रेष्ठ ने कहा कि हम सभी बिहार सरकार और भारत सरकार से मांग करते हैं कि 18 दिसम्बर को स्व भिखारी ठाकुर की जयंती पर स्व भिखारी ठाकुर को मरणोपरांत सर्वोच्च रत्न से सम्मानित करना चाहिए।भिखारी ठाकुर हमारे बिहार और भोजपुरी गीत संगीत के विरासत है। स्व. भिखारी ठाकुर को सर्वोच्च सम्मान दिलाने की मांग भोजपुरी जगत के सभी कलाकार, गायक, साहित्यकार, राजनेता और पत्रकारों कई कई वर्षों से कर रहे हैं।
दीप श्रेष्ठ ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी के शेक्सपियर हैं।बिहार सरकार इस पर ध्यान दे और उनके गॉव कुतुबपुर दियारा को पर्यटन स्थल में बदल देना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके।
उल्लेखनीय है कि दीप श्रेष्ठ ने भिखारी ठाकुर के कई गीतो को रिकॉर्ड किया है और उनके वीडियो को निर्देशित किया है ।इनके गीतों को विरासत नाम के सीरीयल मे देखा जा सकता है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.