न्यूज़ डेस्क। पेट्रोलियम कंपनियां हम महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित कर नये रेट जारी करती हैं। 1 नवंबर को भारतीय तेल कंपनियों ने इस महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिर भारी कटौती की गई है। 1 नवंबर से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया है। पिछले महीने भी कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये की कमी की थी। इसके अलावा अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग पर आपके पास ओटीपी आएगा और डिलीवरी के समय इस ओटीपी को देना होगा। तभी आपको रसोई गैस सिलेंडर दी जाएगी।
कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में 283 रुपये तक की बड़ी राहत दी गयी है। 19.5 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 113.50 रुपये घटाकर 1997.00 रुपये कर दी गयी है।
अक्टूबर माह में भी कामर्शियल सिलेंडर की कीमत घटायी गयी थी। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 39.50 कम की गयी थी। इसी तरह से 47.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 99.00 रुपये कम की गयी थी। इस तरह से दो माह में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 203 . 00 रुपये की राहत मिल चुकी है। इसी अवधि में 47.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में भी 382.00 रुपये की राहत दी गयी है। इससे होटल, रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है।
आपको बता दें कि 19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर होता है। लगातार छठे महीने में कमर्शियल गैस सलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। एक जून को इसमें 135 रुपये की कमी की गई थी जबकि एक जुलाई को यह 198 रुपये सस्ता हुआ था। एक अगस्त को इसकी कीमत में 36 रुपये की कटौती की गई थी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.