Header Ads Widget

निरतंरा हर्षा ने नारी गुंजन विद्यालय में मनाया जन्मदिन




पटना।  दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने अपनी बड़ी बेटी निरंतरा हर्षा (राशी) का जन्मदिन नारी गुंजन विद्यालय में धूमधाम के साथ मनाया।




  राजधानी पटना के दानापुर स्थित पदमश्री सुधा वर्गीज के नारी गुंजन विद्यालय में निरंतरा हर्षा ने अपना 16 वां जन्मदिन मनाया। निरंतरा हर्षा सुबह सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय मंदिर पहुंची और वहां भक्तिपूर्ण भाव से पूजा अर्चना की। इसके बाद निरंतरा अपने परिवार के सदस्य के साथ नारी गुंजन विद्यालय पहुंची ,जहां उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।




   निरतंरा हर्षा के जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने उसे बधाई और शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डा.नम्रता आनंद ने कहा कि हम अपने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने मेरी बेटी के जन्मदिन पर हमें अपना स्नेह और भरपूर प्यार दिया है। आज के दिन को खास बनाने वाले तमाम लोगों का शुक्रिया।