👆 मंत्री को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत करते महागठबंधन के कार्यकर्ता
खुसरू परवेज | जिला संवाददाता
नोखा विधायक अनिता चौधरी के बिहार सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनने के बाद पटना से नोखा लौटने के कर्म में रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने प्रखंड के ओसावं, महारजगंज, सवारी, कैथी, कच्छवां, सोनी टोला, घरवासडीह, मेदनीपुर, चांदी, सिकरयां, बरडीहां, धूस और मौना समेत विभिन्न जगहों पर महागठबंधन के कार्यकताओं ने मंत्री के काफिले को रोक कर अभिनंदन किया। और गुलदस्ते भेंट किये। वहीं नवनियुक्त मंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि सूबे से सांप्रदायिक शक्तियों का सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार की घर वापसी हो गई है। और अब यह सरकार राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख योगेश कुमार, राजद नेता अजय सिंह, बबन कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष जमील अख्तर, परमानन्द सिंह, नगर के पूर्व उपमुख्य पार्षद सेराजुल हक, उमेश सिंह यादव, नेसार अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बख्शी जौहर अली, हाजी इसरार, हाजी सोहराब, पूर्व मुखिया अजय सिंह, सरपंच मोतीलाल साह, मो० ताज, शम्भू पासवान, कैथी पैक्स अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह, रवीश यादव,जदयू जिला उपाध्यक्ष संजर खान, नईमुद्दीन इदरीसी, परवेज खान, रहमत हुसैन, डेविड यादव और मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार इत्यादि उपस्थित थे।