Header Ads Widget

नासरीगंज प्रखंड प्रमुख ने निजी फंड से करवाई नहर की सफाई


नासरीगंज प्रखंड प्रमुख ने निजी फंड से करवाई नहर की सफाई
👆  युद्ध स्तर‌ पर नहर की सफाई कर रहे दर्जनों मजदूर व प्रखंड प्रमुख


सासाराम | जिला संवाददाता

रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड प्रमुख योगेश कुमार ने निजी फंड से प्रखंड के पड़ुरी में नासरीगंज राजबाहा नहर की सफाई करवाई। उक्त नहर में पानी का बहाव जंगली पौधे, पेड़ों की टहनियों, कीचड़ व अन्य रुकावट की वस्तुओं के चलते रुका हुआ था। जिसे शनिवार को दिन भर मजदूरों ने कड़ी मेहनत करके पानी के बहाव को सुचारु रूप से जारी करवाया। नहर जाम रहने के चलते पड़ुरी, सबदला और सोहरा गांव में सैंकड़ों बीघे खेत प्रभावित हो रहे थे। किसानों ने बताया कि खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा था। जिसके चलते अब तक धान की रोपनी नहीं हो पाई थी। वहीं कुछ खेतों में बोरिंग की मदद से रोपनी हुई भी थी। लेकिन पानी के अभाव में उनके बिचड़े सूखने लगे थे। प्रमुख ने बताया कि नहर जाम रहने से खेत सूखे पड़े थे। किसानों को हो रही दिक्कतों के मद्देनजर नहर की सफाई करानी पड़ी। और अब किसान अपने खेतों में धान की रोपनी कर सकेंगे। इधर विनोद पांडेय, अभय सिंह, संजय महतो, भंदू कहार, जेपी चौधरी, केश्वर शर्मा, राजू चौधरी, फुदुर पांडेय, विनोद चौधरी, प्यारे शर्मा, धनजी यादव, सहदेव पांडेय, जयप्रकाश यादव समेत पचासों किसानों ने नहर की सफाई के लिए प्रमुख को‌ साधुवाद दिया है।