खुसरू परवेज | जिला संवाददाता
सूबे में राजद, कांग्रेस और बाम दलों समेत विभिन्न पार्टियों के महागठंधन वाली सरकार बनने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में रोहतास जिले के नासरीगंज शहर के मुख्य बाजार में वरिष्ठ कांग्रेसी ओंकार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व लोगों ने मिठाइयां बांट कर और एक दूसरे को खिला कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि गरीब व पिछड़ों के नेता नीतीश कुमार ने सुबे की सरकार को अस्थिर करने और सत्ता पर खुद काबिज होने की भाजपा की साजिश का पर्दा फाश करते हुए सांप्रदायिक शक्तियों को धूल चटा दिया।
विडियो देखें 👆
उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास वाली महागठबंधन की सरकार आम अवाम की सरकार है। जहां हर वर्ग को न्यया मिलेगा। और सूबे में भाईचारा और समाजिक सौहार्द बढ़ेगा। श्री गुप्ता ने आरोप लगाया कि विगत कई वर्षों से भाजपा के लोग नीतीश कुमार को अपमानित करने की काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार का यह सत्ता परिवर्तन राष्ट्रीय परिदृश्य पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉ॰ अमरेंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य सुनिल कुमार, डॉ॰ वंशीधर ओझा, रिजवान फिरदौस, कृष्णा सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतविलास सिंह, महेश ठाकुर, शशि सिंह और उमा सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.