Header Ads Widget

भाजपा ने आपातकाल के खिलाफ मनाया‌ काला दिवस



जिला संवाददाता | सासाराम

रोहतास जिले के नासरीगंज शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1975 में लगे आपातकाल के खिलाफ काला दिवस मनाया। महाबीर मंदिर के निकट स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष लालबाबु उफृ संजय कुमार ने और संचालन प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय ने किया। वक्ताओं ने आपातकाल पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हो रहे आंदोलन को दबाने के लिए तत्काल आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या की गई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की गई। 

इस दौरान भारत के राष्ट्रवादी नेताओं को जबरन आधी रात को गिरफ्तार कर जेल में डाला दिया गया। जिसमें लाखों-लाख की संख्या में जेल में भर दिया गया है। उस दौरान लोकनायक जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, कर्पूरी ठाकुर, मोरारजी देशाई, चौधरी चरण सिंह और सर संघ चालक नानाजी देशमुख सहित सभी विरोधी नेताओं को लाखों की संख्या में जेल में लंबे समय तक रखा गया। और प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई। मौके पर प्रमोद कुशवाहा, सिकंदर सिंह, अमित कुशवाहा, बंशीधर कुशवाहा, रौशन कुमार सिंह, जय सियाराम, काशीनाथ चौधरी, शिवजी साह, बिनोद सिंह, नन्दलाल मेहता, ओमप्रकाश सिंह, संतोष आर्य और योगेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे।