Header Ads Widget

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ चकिया में देवीलाल ज्वेलर्स हुई डकैती की न्यायिक जांच की मांग।वीडियो फुटेज में साफ दिख रही है अपराधियों की करतूत।


मोतिहारी के चकिया में ज्वेलर्स दुकान में लूट और गोलीकांड के खिलाफ़ पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने कड़ी निंदा की है।पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार ने कहा है..

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ चकिया में देवीलाल ज्वेलर्स हुई डकैती की घोर निंदा करता है। संघ, डी जी पी बिहार से डकैती काँड में संलिप्त अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तार कर लुटे गए आभूषणों की बरामदगी की माँग करता है।

संघ, बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 25 मार्च 2022 को DGP के साथ आयोजित बैठक में पत्रांक संख्या 49 के माध्यम से बिहार में ज्वेलर्स के लगातार हो रहे लूट डकैती पर अंकुश लगाने हेतु CCTV कैमरा, सर्राफा मंडी में सघन पुलिस गश्ती एवम लूट काँड में संलिप्त अपराधियों की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा ट्रायल की माँग की थी।

बिनोद कुमार
अध्यक्ष
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ

बताते चलें चकिया शहर में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर आठ डकैतों ने आधा किलो सोना व 60-70 किलो चांदी के जेवरात लूट लिया था और विरोध पर स्वर्ण व्यवसायी सगे भाइयों को गोली मार दी थी।

सभी डकैत सफेद रंग की कार व बाइक पर सवार आठ डकैत पहुंचे थे। कार केसरिया रोड में खड़ी कर चार डकैत दुकान में घुस गए। दो बाहर खड़े हो गए। एक डकैत बाइक और एक कार में इंतजार करने लगा।
यह सारी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गई।