Header Ads Widget

गांधी मैदान में कोरोना के कारण दो वर्ष बाद होगी ईद की नमाज़, अन्य स्थानों में भी लोग अदा करेंगे नमाज़।


फाइल फोटो

न्यूज़ डेस्क। पटना और आसपास के इलाके में ईद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चांद दिखने के बाद दो या तीन मई को ईद मनाए जाने के आसार हैं। एक मई की शाम चांद दिखने की स्‍थ‍ित‍ि में दो मई को ही ईद मनेगी। अगर ऐसा नहीं हो सका तो तीन मई को पक्‍के तौर पर ईद मनाई जाएगी। ईद की नमाज के लिए पटना की मस्‍ज‍िदों के साथ अन्‍य कई सार्वजनिक स्‍थलों पर व्‍यवस्‍था की गई है। पटना के गांधी मैदान में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। पटना के शक्का टोली स्थित मैरेज हाल परिसर में महिलाओं के लिए ईद की नमाज पढ़ने की विशेष व्‍यवस्‍था की गई है। यहां सुबह 8:30 बजे नमाज शुरू होगी।

नमाज़ का समय :

गांधी मैदान : 8:00 बजे हज भवन : 7:00 बजे शाही ईदगाह गुलजारबाग : 8:30 बजे शनिचरा ईदगाह : 6:00 बजे दरगाह शाह आरजां ईदगाह : 7:00 बजे पटना जंक्शन जामा मस्जिद : 8:30 बजे करबिगहिया जामा मस्जिद 8:30 बजे खानकाह फैयाजिया, सिमली : 7.45 बजे खानकाह मुनएमिया, मीतन घाट : 7.30 बजे बारगाहे इश्क तकिया शरीफ, मीतन घाट : 9.00 बजे खानकाह इमादिया, मंगल तालाब : 7.00 बजे शक्का टोली मैदान : 6:30 बजे कंकड़बाग जामा मस्जिद : 8:00 बजे दरियापुर जामा मस्जिद : 8:15 बजे फकीरबाड़ा जामा मस्जिद : 8:15 बजे मुरादपुर जामा मस्जिद : 7:30 बजे दरजीटोला जामा मस्जिद : 6:00 बजे न्यू मस्जिद सब्जीबाग : 8:15 बजे, हाईकोर्ट की जामा मस्जिद : 7:45 बजे कोतवाली जामा मस्जिद : 8:15 बजे खानकाह मुजिबिया - 8 :50 बजे खानकाह फरीदीया (छोटी खानकाह) - 9 :00 बजे शाही संगी मस्जिद - 7:30 बजे ईदगाह फुलवारीशरीफ - 8:15 बजे नया टोला जामा मस्जिद - 7:30 बजे बौली मस्जिद - 8:00 बजे मरियम मस्जिद, मौला बाग - 8:00 बजे कुर्बान मस्जिद - 7:15 बजे नोहसा उसमान नगर मस्जिद -6:45 और 7:45 बजे नोहसा गांव - 8.00 बजे हारूण नगर सेक्टर-1 - 8:30 बजे हारूण नगर सेक्टर-2 - 7:30 बजे चैराहा मस्जिद - 7:00 बजे ईसापुर पुरानी मस्जिद - 7: 30 और दूसरी जमात 8:30 बजे ईसापुर नूरी मस्जिद - 6 :45 बजे ईसापुर कुर्बान मस्जिद - 7:15 बजे साईदिया इसापुर - 7 :00 और 7 :30 बजे अल्वा कोलोनी - 7:30 बजे खलीलपुरा मस्जिद - 8:00 बजे

नमाजियों के प्रवेश के लिए तीन गेट :

गांधी मैदान में नमाजियों का आगमन गेट नं. 5, 7 एवं 10 से होगी तथा वाहन के साथ आने वाले नमाजियों के वाहनों का प्रवेश गेट नं. 5 एवं 7 से होगा। पुलिस अधीक्षक यातायात अपनी निगरानी में पार्किंग की व्यवस्था कराएंगे।

इधर पटना के जिलाधिकारी डा.चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में ईद पर विधि-व्यवस्था के लिए बैठक की गई। डीएम-एसएसपी ने बताया कि 261 स्थानों पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है।

डीएम ने कहा कि सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर नमाज समाप्ति तक मुस्तैद रहेंगे। अफवाह फैलानेवालों के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया एवं वाट्सएप के माध्यम से संदेहास्पद सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर 261 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके साथ सशस्त्र बल तथा लाठी बल को भी तैनात किया गया है।

पदाधिकारियों को अभी से ही अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च शुरू करने, वाहनों, होटल, लॉज, गेस्ट हाउस का जांच करने तथा मोबाइल पेट्रोलिग करने का निर्देश दिया है। पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को उक्त अवसर पर जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला अग्निशाम पदाधिकारी को इस दौरान अग्निशमन दस्ते की प्रतिनियुक्ति करने, सिविल सर्जन को गांधी मैदान में चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस की व्यवस्था रखने और जिला नजारत उप समाहर्ता को सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रखने को कहा गया है।