ये तो बहुत हद हुतियापा है ! हमारे शबदकोश में हुतियापा का अर्थ घपलाबाज होता है। ये पंकज गौड़ जनाब मुझ से ही दशरथ मांझी की स्क्रिप्ट ली थी। दो-तीन साल पहले संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली से उन्हें व्यक्तिगत अनुदान मिला था पूरे ढाई लाख रुपया। हलांकी इसी स्कृप्ट पर मुझे मात्र एक लाख का ग्रा़ंट मिला था। इसी ग्रांट से मैने दशरथ मांझी का पहला प्रदर्शन २६ फरवरी २०१६ में दशरथ मांझी की कर्मभूमि और जन्मभूमि गहलौर,जिला गया बिहार में किया था।इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के चश्मदीद गवाह बने थे।।
बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री श्री जितन राम मांझी,दशरथ मांझी के पुत्र भगिरथ मांझी,उनकी पुत्री स्व लौंगिया देवी,उनके दामद मिथुन मांझी और गांव ज्वार के हजारो लोग। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय,नई दिल्ली के सौजन्य से हमारी संस्था "प्रयास"पटना ने नार्थ ईस्ट के सिक्किम और आसाम में पांच प्रदर्शन किया था।एक प्रदर्शन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की शाखा गंगटोक,सिक्मम में तो अन्य दो प्रदर्शन रा.ना.वि.नई दिल्ली के नामचीन रंगकर्मी बहरूल इस्लाम और पवित्रो राभा के रंगशाला आसाम में हुआ था।इसका एक प्रदर्शन नई दिल्ली में २९ अगस्त २०१६ को मावेंलकर हौल(रफी मार्ग) में तत्कालीन रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु के उपस्थिति में हुई थी।
प्रस्तुति देखने के बाद माननीय मंत्री ने गया से गहलौर रेल लाइन बनाने की घोषणा की थी ,जिसका सर्वे का कार्य चल रहा है।अब तक हमारी संस्था विभिन्न आयोजनो में दशरथ मांझी का ३२ सफल प्रदर्शन कर चुकी है।जिसका सारा रिकार्ड मेरे पास है।स्कृप्ट की कोर्ट से ऐफिडेविट भी करवाई हुई है।इस नाटक मे़ं संगीत संरचना प्रख्यात रंग निर्देशक संजय उपाध्याय और मंच संरचना प्रसिद्ध चित्रकार प्रो श्याम शर्मा (पद्मश्री) जी का है।
एक तो आप लेखको को मानदेय राशि के रुप में कुछ भी राशि नहीं देते।मान सम्मान तो छोड़ अब नाम भी नहीं देते।जब मैंने पंकज गौड़ को दशरथ मांझी की स्क्रिप्ट दी थी,तभी सब कुछ मौखिक रूप से तय हो चुका था। उन्होंने सब कुछ देने का वादा किया था।बाद में उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा।पता करने पर पता चला ऐ जवाब इलाहबाद के सबसे बड़े घोटालाबाज है।अनुदान का पैसा पचाना इनके ख़ून में है।
मै इस पोस्ट के माध्यम से आगामी १८ मई २०२२ को इलाहाबाद में होने वाले पंकज गौड़ द्वारा होने वाले दशरथ मांझी के प्रदर्शन पर अविलंब रोक की मांग करता हूं।ऐसे फ्रौड़ रंगकर्मी पकंज गौड़ को कड़ी से कड़ी सजा ,लेखक को उचित न्याय और आप सब का साथ चाहता हूं ! 🙏🙏

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.