न्यूज़ डेस्क: खबर है कि पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देने जा रहे हैं। इस बाबत उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी है। वहीं पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाए हैं।
पवन सिंह ने डाली दूसरी पत्नी संग तलाक की अर्जी डाली है, जानकारी के लिए बता दें कि तलाक की अर्जी ज्योति सिंह ने नहीं, बल्कि सुपरस्टार पवन सिंह ने आरा कोर्ट में डाली है। जब पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके तो ऐसे में जज ने दूसरी तारीख दी। उन्होंने कहा कि दोनों को आरा के कोर्ट में 26 मई को पेश होना होगा। खबरों के मुताबिक, पवन सिंह ने भले ही तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली हो, लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सुपरस्टार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच विवाद रहता है, जिसके बाद पवन सिंह ने तलाक की अर्जी फाइल की है।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा जगत में पवन सिंह एक बड़ा नाम है। पवन सिंह बिहार के आरा जिले के जोकहरी के रहने वाले हैं। हालांकि ये नाम हमेशा विवादों में भी रहा है। निजी जीवन से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में पवन सिंह विवादों में घिरे रहे। लोग मानते हैं कि पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान नहीं है। खेसारी लाल ने भी भोजपुरी गायक के साथ हुए विवाद में कहा था कि पवन सिंह की गायिकी अच्छी है, उनके पास एक सुंदर आवाज है लेकिन वे शराब के नशे में किसी को कुछ भी बोल देते हैं।
ऐसे ही अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते को लेकर पवन सिंह की इज्जत मिट्टी पलीद हुई थी। अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह से अलग होने के दौरान उनपर हत्या कराने से लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इन्हीं सब विवादों पर बोलते हुए भोजपुरी गीतकार विनय बिहार ने पवन सिंह को लेकर काफी कुछ कहा था। गौरतलब है कि विनय बिहारी ने पवन सिंह के लिए सैकड़ों गीत लिखे हैं।
पवन-अक्षरा विवाद पर बोलते हुए विनय बिहारी ने कहा था कि पवन सिंह भी बहुत अच्छे आदमी तो हैं नहीं। मैं उनका बाप हूं। पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान हो जाएं तो उनको भी पद्मश्री और पद्म विभूषण मिल जाएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस जन्म में वह इन सब आभूषणों से आभूषित होंगे।
विनय बिहारी ने पवन सिंह को लेकर आगे कहा था कि जब कोई आदमी किसी के संपर्क में रहता है तो उसकी बुराई नजर नहीं आती लेकिन जब दूर हो जाता है तो बुराईयां नजर आती हैं। दोनों में किस तरह का प्यार था भगवान जानें। अगर पवन सिंह इस तरह का काम करते हैं तो उन्हें नहीं करना चाहिए। वह एक महिला है और इस इंडस्ट्री की हैं। किसी भी पुरुष को महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए।