शांतिसमिति की बैठक में कई निर्णय



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां थाना परिसर में शांतिपूर्ण ईद पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने की। बैठक में ईद पर्व पर भाईचारे को हरहाल में कायम रखने संबंधी चर्चा हुई। बीडीओ श्री कुमार ने सभी लोगोंं से ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह से दूर रहे। ईद के अवसर पर होने वाले भीड़भाड़ को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर लोगों को ईदगाह तक जाने में किसी प्रकार की समस्या हो तो प्रशासन को अवश्य बताएं। समय रहते इसका समाधान निकाला जाएगा। 

    थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। विदित हो कि कोरोना के कारण दो वर्षों के बाद इसबार ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के लगभग सभी ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लेकर पुलिस बल तैनात रहेंगे। लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद के मौके पर शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उनकी पहचान कर कठोर कानूनी करवाई की जाएगी। बैठक में शामिल लोगों ने अपने -अपने विचार रखे और सभी प्रकार के सहयोग का संकल्प लिया। मौके पर विष्णुदेव भंडारी, सरोज यादव, रामचन्द्र यादव, विद्यासागर पंडित समेत अन्य थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ