Header Ads Widget

पालीगंज में पुनपुन नदी घाट से मिला युवक का शव, फैली सनसनी



पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार

पालीगंज/ प्रखण्ड क्षेत्र के बहादुरगंज गांव स्थित पुनपुन नदी घाट से रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।

         जानकारी के अनुसार सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव स्थित पुनपुन नदी घाट पर रविवार को ग्रामीणों ने एक शव को देखा। जिसकी सूचना फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया। वही धीरे धीरे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिगोड़ी थाने की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वही शव की पहचान सिगोड़ी थाना क्षेत्र के कोदहरी गांव निवासी अरबिंद प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार उर्फ ब्यास के रूप में हुआ। पुलिस ने पोज़तमरतम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में सिगोड़ी पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही अभीतक इसकी प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई है। जबकि मामले की जांच किया जा रहा है।

        ग्रामीण सूत्रों के अनुसार व्यास कुमार अपने चाचा अरुण महतो के यहां मुंशी का काम किया करता था जो तीन दिनों पूर्व ही घर से लापता था। लोगों ने बताया कि व्यास कुमार काफी सीधा साधा लड़का था जो कड़ी मेहनत करता था। वही परिवारवालो ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि अपने ही किसी संबंधी के द्वारा व्यास की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है।