मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर बिहार को सेकंड टॉपर देने वाला नव उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिधप परसाही के कर्मियों ने अपने छात्र को प्रोत्साहित करने के लिए मुखिया अरुण कुमार की देखरेख में सम्मान समारोह का आयोजन किया। संचालन हजारी प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि अकिंचन परिवार में जन्मे बिहार के सेकंड टॉपर विवेक कुमार ठाकुर को सम्मानित कर यहां के लोगों ने बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
कार्यक्रम को इसके अतिरिक्त प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, जिप सदस्य झमेली राम, सत्यनारायण साफी, बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद,जगदीश ठाकुर, जयवीर सिन्हा, सुनील पासवान, प्रेमनाथ गोसाईं, राजकुमार यादव, एचएम सुदामा देवी, खुशीलाल साफी, रामेश्वर सिंह, हरिओम सिंह, इन्दु कुमारी, वीणा कुमारी, रंजना कुमारी आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए मुखिया अरुण कुमार यादव को साधुवाद दिया। छात्र विवेक कुमार ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मातापिता एवं शारदा कोचिंग सेंटर सिधपा के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, ब्रह्मदेव सिंह व अशोक सिंह को दिया।