मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के विष्णुपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक राधाकृष्ण यादव (89) का निधन गुरुवार की रात हो गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र कन्हैया कुमार ने दी।
उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व सांसद देवेन्द्र प्रसाद यादव, विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, जिप सदस्य झमेली राम, ललिता देवी, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, शिक्षक राजेन्द्र यादव, भगवान प्रसाद यादव, मनोज कुमार यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, प्रमुख प्रमिला देवी, हरि यादव, विजय राम, सत्यनारायण साफी, मुखिया अरुण कुमार यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि वे सामाजिक-राजनीतिक चिंतक व प्रखर शिक्षाविद थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.