👆 व्यापार मंडल अध्यक्ष सीडी सिंह की फाइल फोटो
सासाराम | जिला संवाददाता
रोहताद जिले के नासरीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदीप सिंह उर्फ सीडी सिंह नहीं रहे। 65 वर्षीय श्री सिंह ने रविवार की रात धनावं स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। और रात से ही उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री, तीन पौत्र व दो पौत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। बताया जाता है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और परिजन उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। शंका व्यक्त की जा रही है कि उन्हें हृदयाघात हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को ही दोपहर में उन्होंने पचासों ग्रामीणों के बीच होली के वस्त्र वितरित किये थे। सोमवार को दोपहर में थाना मोड़ के निकट सोन नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष महेश चौधरी, उपमुखिया अनिल कुमार यादव, बिस्कोमान प्रबंधक उपेंद्र सिंह, राजद नेता धनजी यादव, कैलाश यादव, पूर्व मुखिया अजय सिंह व शारदा सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य सूर्यकेश्वर सिंह, पूर्व सरपंच विजय सिंह, पूर्व उपमुखिया छोटन सिंह, प्रधान लिपिक चंद्रशेखर सिंह, चिंताहरण सिंह, कर्मू सिंह, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, शाहिद हुसैन, सुनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, नूर मोहम्मद और रिंकू यादव समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
रोहतास जिले के नासरीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदीप सिंह उर्फ सीडी सिंह के निधन की खबर फैलते ही जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं के दिवंगत नेता के घर पहुंच कर मातमपुर्सी का सिलसिला जारी है। नोखा विधायक अनिता चौधरी, अकोढ़ीगोला जिला पार्षद डॉ॰ सीमा सिंह, प्रखंड प्रमुख योगेश कुमार, पूर्व प्रमुख पवन कुमार, धनावं की मुखिया अफसाना खातून, पवनी मुखिया बादशाह तिवारी, बीडीसी शिवजी सिंह, पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुलाम मुस्तफा उर्फ बेचू, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बख्शी जौहर अली, राजद के राज्य परिषद सदस्य अजय सिंह, सरपंच सलमा खातून, नगर के पूर्व उपमुख्य पार्षद सेराजुल हक, राजद नेता धनजी सिंह, भाजपा नेता सिकंदर सिंह, भाजपा महामंत्री अकोढ़ीगोला धनंजय कुमार, राजद नेता सुरेश सिंह, राजद नेता राजपुर राम एकबाल बेहंगम, राजद नेता गोड़ारी जनार्दन यादव, समाजसेवी सुनिल कुमार गुप्ता, डॉ॰ अमीरचंद सिंह, शहामुल हक समेत सैंकड़ों लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उनके साथ सहानुभूति व्यक्त की और ढारस बंधाया। मौके पर दिवंगत नेता की पत्नी सोनफूला देवी, पुत्र राजेश चंद्र सिंह, रमेश कुमार, शैलेश कुमार और पुत्री बिंदा देवी इत्यादि उपस्थित थे।