👆 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला नेत्री व महिला कांस्टेबल
सासाराम | जिला संवाददाता
रोहतास जिले के नासरीगंज शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को स्थानीय न्यू मातृत्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जदयू नेत्री शाहीन अख्तर ने लोगों को फूल मालाएं पहना कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। लोगों ने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री के रूप में स्व० इंदिरा गांधी देश का नेतृत्व कर चुकी हैं। फिर भी महिलाओं का विकास और प्रगति होना अभी बाकी है। और आवश्यकता है कि हर स्तर पर इन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। संस्थान में विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही किशोरियों ने लड़की हूं लड़ सकती हूं, दुनिया की पहचान है नारी, हर घर की जान है नारी, बेटी बहन मां पत्नी बनकर, घर घर की शान है नारी इत्यादि नारे भी लगाए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पार्षद निराला पांडेय और सुमित राज गुप्ता ने किया। इधर हरिहरगंज में भी महिला दिवस पर युवा नेता रिजवान फिरदौस के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तिकरण के लिए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की गई। मौके पर आराध्य कुमारी, चंदा यादव, संस्थान की अध्यक्ष कुमारी गुंजन भारती, सचिव मंटू कुमार सिंह, नेहा परवीन, हिना परवीन, सीमा कुमारी, पुनम कुमारी, सलोनी, सुनयनी भारती, स्वीटी, कोमल, निधि, अनु इत्यादि उपस्थित थे।