न्यूज़ डेस्क। डॉ. सिन्हा बिहार रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। 74 वर्ष की उम्र में भी वह रेडक्रॉस सोसाइटी में निशुल्क सेवा दे रहे हैं। इनकी अगुआई में रक्तदान के कई कार्यक्रमों का सफल संचालन हो रहा है। आज पटना में किसी को भी रक्त की जरूरत होती है, तो सबसे पहले वह गांधी मैदान स्थित रेडक्रॉस भवन ही पहले आता है।
डॉ. विनय कहते हैं, इमरजेंसी की स्थिति में बिना शर्त के ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। सामान्य परिस्थिति में ब्लड कार्ड या ब्लड डोनर साथ लाने पर रक्त की उपलब्धता कराई जाती है। रेडक्रॉस प्रतिदिन बुलेटिन जारी करता है कि कितना रक्त ब्लड बैंक में है। कितने लोगों ने रक्तदान किया। कितने लोगों को रक्त मुहैया कराया गया। रेडक्रॉस की ओर से जगह-जगह रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी से ज्यादातर सेवानिवृत्त डॉक्टर जुड़े हैं।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.