सन आफ सीमांचल ज्ञान मिश्रा
मोदी सरकार के द्वारा सदन में जो आम बजट पेश किया गया इसमें आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं , बजट में 5 राज्यों के चुनाव के मद्देनजर कुछ लॉलीपॉप पकड़ाए गए हैं , जिस सरकार ने 2014 में दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था वह सात साल बाद तक सिर्फ नौकरी खाने का काम कर रही औऱ अब फिर सिर्फ ख्याली पुलाव परोस रही , पेट्रोलियम पदार्थों पर 2₹ लीटर की एक्साइज ड्यूटी लगा कर महंगाई से त्राहिमाम कर रही जनता को चोट ही दिया गया है , शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र की अनदेखी स्पष्ट नजर आ रही अगर आम जनता के नजरिए से बजट को देखें तो यह साफ साफ जनता को झुनझुना पकड़ाने जैसा है वादों का सब्जबाग से ज्यादा कुछ नहीं .

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.