Header Ads Widget

नासरीगंज में उत्पाद अधिग्रहण कानून के तहत तीन भूमि का हुआ अधिग्रहण


👆 भूमिअधिग्रहण करते सीओ, थानाध्यक्ष व अन्य

सासाराम | जिला संवाददाता

रोहतास जिले के नासरीगंज शहर के पीएचसी के निकट वार्ड पांच में उत्पाद अधिग्रहण अधिनियम के तहत सरकार बनाम मुन्नी देवी खाता संख्या 1373 खेसरा 3060,100 वर्ग फुट भूमि को प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया। उक्त भूमि से वर्ष 2018 में शराब बरामद की गई थी। इधर प्रखण्ड के अतिमी गांव में सरकार बनाम कमलेश सिंह खाता संख्या 166, खेसरा 573,100 वर्ग फुट भूमि का भी अधिग्रहण हुआ। उक्त भूमि पर 2019 में शराब बरामद की गई थी। वहीं बरडीहां गांव में सरकार बनाम कृष्णा सिंह व कमलेश सिंह खाता संख्या 57, खेसरा 1083, 200 वर्ग फुट भूमि को भी प्रशासन ने अधिग्रहण किया गया है। इस भूमि पर वर्ष 2018 में शराब बरामद की गई थी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि तीनों भूमि अब बिहार सरकार के अधीन हो गई है जो पूर्व में निजी थी। और अब उक्त भूमि का उपयोग बिहार सरकार के कार्यों लिए किए जाएगा। सीओ ने बताया कि भविष्य में भी किसी भी निजी भूमि पर शराब बरामद होने पर उक्त भूमि को बिहार सरकार उत्पाद अधिनियम के तहत अधिग्रहण कर ली जाएगी। अधिग्रहण की कार्रवाई से जहां भूस्वामी दंग रह गये। वहीं शराब माफियाओं में हड़कम्प मची हुई है। अधिग्रहण के समय थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और सीआई अरुण कुमार इत्यादि उपस्थित थे।