न्यूज़ डेस्क। बिहार की तरफ से खेलते हुए गनी ने अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में ट्रिपल सेंचुरी ठोक दी है। गनी ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साकिबुल गनी ने यह कारनामा मिजोरम के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में किया। उन्होंने अपनी ट्रिपल सेंचुरी 387 गेंदों पर 50 चौके जमाते हुए पूरी की। इससे पहले फर्ल्स क्लास डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने जड़ने का रिकॉर्ड अजय राजकुमार रोहेरा के नाम दर्ज है। रोहेरा ने अपने पहले डेब्यू मुकाबले में 267 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
गनी 405 गेंदों में 56 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 341 रन बनाए. उन्होंने 84.20 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा।
साकिबुल गनी का जन्म 2 सितंबर 1999 को बिहार के चम्पारण मोतिहारी में हुआ। गनी ने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 7 अक्टूबर 2019 को अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। उन्होंने अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू 11 जनवरी 2021 को बिहार के लिए 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया। बिहार के साकिबुल गनी प्रथम श्रेणी डेब्यू पर तिहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने. उन्होंने मिजोरम के खिलाफ 341 रन बनाए।
साकिबुल गनी ने राजकीय टीम के खिलाडी रहे बडे भाई फैसल गनी के निर्देश में क्रिकेट खेलना शुरु किया। 22 वर्षीय सकीबुल चार भाईयों मे सबसे छोटे हैं। जो अपने बडा भाई फैसल गनी के निर्देशन में खेलते हुए सफलता की सीढियों पर चढता जा रहे हैं। सफलता की एक और सीढी पार करने पर सकिबुल के परिवार के सदस्य खुश है।
आपको बता दें, साकिबुल गनी बिहार क्रिकेट लीग में पटना के लिए 50 हजार में बिके थे। वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, 6 पारियों में 224 रन, 16 चौके और 14 छक्के लगाए थे। गनी ने 2018 में U23 में दोहरा शतक बनाया था।