Header Ads Widget

प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के सभाकक्ष में प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य व पहली बैठक हुई।



लदनियां से आशिष की रिपोर्ट:

प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के सभाकक्ष में प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य व पहली बैठक सोमवार को प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। बतौर कार्यपालक पदाधिकारी बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने सदस्यों को सदन के नियम- परिनियम से अवगत कराया। पदाधिकारी के द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में टाईड व अनटाईड अनुदान से की जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सदस्यों ने मनरेगा, नलजल, गलीनाली, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, आंगनबाड़ी, जनवितरण, पीएम आवास, कृषि आदि विषयों पर बारी-बारी से चर्चा की। सदस्यों ने योजनाओं के चयन में समानता की बात की। सदस्यों ने एमओ, बीएओ, पीएचईडी पदाधिकारी, बैंक प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर खेद प्रकट किया। मौके पर बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एमडीएम प्रभारी गंगाप्रसाद यादव, पीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार अमन, उपप्रमुख विनीता देवी, मनोज कुमार यादव, बीपीएम, दिलीप कुमार यादव, श्रवण कामत, अनीता देवी, शांति देवी, अशोक कुमार यादव, रेणु कुमारी, ध्रुवनारायण महतो, मो. जहिरूलवारी, रामपरी देवी, लालबिहारी राम, सिरीन अफरोज, काशिन्द्र सदाय, मो. कैयूम, मीरा देवी, पंसस विनोद कुमार सिंह, चांदनी देवी, मनोज कुमार यादव, राजदुलारी देवी, कौशल किशोर, मुखिया अवतारी देवी, रामदेव महतो, उपेन्द्र साह, फूलकुमारी देवी, नवीन कुमार यादव, अशोक मंडल, सुजित कुमार पासवान, वीणा कुमारी, चन्द्रकला देवी, अरुण कुमार यादव, अजय साह, बबिता देवी, लीला देवी व आनंद कुमार समेत अन्य कर्मी थे।